मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
गुरुवार को आसनसोल के रहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। इस शिविर में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी रक्तदान किया । इस संदर्भ मे संगठन के अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उनकी संस्था की तरफ से रक्तदान शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा पूरे हिंदुस्तान में मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा उन्होंने बताया कि इस शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है यहां सुधीर अग्रवाल के अलावा अंकित अग्रवाल आनंद पारीक संदीप दारूका अभिषेक केडिया सत्यजीत बागड़ी कुणाल अग्रवाल संजीव अग्रवाल रोहित अग्रवाल आदित्य केडिया प्रदीप अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा और श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे













