शहीद दिवस पर कोलकाता जाने के लिए आसनसोल रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़:
1 min read

गुरुवार कोलकाता के धर्मतला में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शहीद दिवस मनाया जा रहा है इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है दरअसल पिछले 2 साल कोरोना के कारण वर्चुअल माध्यम से शहीद दिवस मनाया गया था लेकिन इस साल एक बार फिर से विशाल जन समागम कर शहीद दिवस मनाया जा रहा है गुरुवार सुबह से ही आसनसोल रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई जो विभिन्न ट्रेनों में सवार होकर कोलकाता के लिए रवाना हुए जब हमने कोलकाता जा रहे इन टीएमसी कार्यकर्ताओं से बात की तो सबकी जुबां पर सिर्फ एक ही बात थी कि 2 साल बाद फिर से शहीद दिवस पर कोलकाता जाने का अवसर मिल रहा है इसे लेकर वह बेहद उत्साहित है वह चाहते हैं कि वह कोलकाता जाए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को सुने और वापस आकर उनके निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएं जिससे आने वाले समय में टीएमसी जनता की और ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सके













