shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डॉक्टर्स डे पर आसनसोल टाइम्स ने की डॉ सत्राजीत राय से विशेष बातचीत:

1 min read

डॉक्टर्स डे के अवसर पर आसनसोल टाईम्स ने शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सत्रजीत राय से बात की उन्होंने सभी को डॉक्टर्स डे की बधाई दी और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की उन्होंने कहा की अच्छे स्वास्थ्य से बड़ी कोई दौलत नहीं होती और इसके लिए सभी को लगातार प्रयास करते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि आज की जिंदगी पहले की तरह नहीं रही आज हमें अपने रोजगार के लिए कामकाज के लिए लगातार दौड़ भाग करते रहना होता है यहां तक की रातों को ठीक से नींद भी नहीं मिलती ऐसे में स्वास्थ्य का बिगड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है आपको बता दें कि डॉक्टर सत्रजीत राय मधुमेह या डायबिटीज के इलाज के विशेषज्ञ हैं उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो कई बीमारियों को जन्म देती है इसीलिए डायबिटीज को जिसे आम भाषा में शुगर की बीमारी कहा जाता है मदर आफ ऑल डिजीज कहा जाता है उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी दिनचर्या में और खानपान की आदतों में बदलाव लाएं तो हम इस चीज से बच सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके परिवार में डायबिटीज बीमारी का इतिहास है उनको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है और अपनी दिनचर्या और खानपान के अभ्यासों में संयम बरतने की जरूरत है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को डायबिटीज हो भी जाए तो डरने की आवश्यकता नहीं है अगर संयम बरतें नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें तो डायबिटीज से पीड़ित एक व्यक्ति भी पूरी तरह से स्वाभाविक जीवन जी सकता है उन्होंने बताया कि विश्व में ऐसे कई व्यक्ति हैं जिनको पूरी जिंदगी हाई डायबिटीज रही लेकिन उन्होंने अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाया नियमित व्यायाम किया दवाई ली और अपनी पेशेवर जिंदगी में भी वह अत्यंत सफल रहे इसलिए अगर किसी को डायबिटीज है भी तो डरे नहीं बस चिकित्सकों की सलाह मानकर चलें इसके साथ ही उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि आजकल कुछ ऐसे दवाओं का प्रचार किया जा रहा है जिससे यह दावा किया जा रहा है कि इन दवाओं के सेवन से चंद महीनों में ही डायबिटीज की बीमारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी उन्होंने आगाह किया कि ऐसी दवाओं से बचें ऐसे प्रचारों से भ्रमित ना हो और डायबिटीज जैसी बीमारी अगर हो गई है तो इसके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की ही सलाह लें और उन्ही की सलाह पर दवाओं का सेवन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page