shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल टाइम्स की छठी सालगिरह पर आयोजित हुआ मेघागा एक्सीलेंस अवार्ड 2022:

1 min read

सोमवार को आसनसोल के एनएस रोड इलाके में स्थित जानकी देवी केडिया धर्मशाला में आसनसोल टाइम्स ने अपनी छठी सालगिरह मनाई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक प्रख्यात उद्योगपति पवन गुटगुटिया विनोद केडिया राकेश केडिया मुकेश शर्मा सीताराम केडिया संजय तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम के दौरान आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों के कई स्वयंसेवी संस्थाओं सांस्कृतिक संस्थाओं समाजसेवियों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान रखने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी वसीम उल हक आदि ने आसनसोल टाइम्स के इस पहल की सराहना की और कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और अगर उसके द्वारा किसी को सम्मानित किया जाए तो उसकी एक खास अहमियत होती है ।‌ इस कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच मारवाड़ी महिला समिति शुभम एंटरप्राइज जैसी संस्थाओं को सामाजिक कार्यों में अविस्मरणीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया तो वही फोकोहलिक डांस एकेडमी के सदस्यों को संस्कृति के जगत में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत कर‌ उनकी हौसला अफजाई की गई वही काजल बनर्जी और इंदिरा ठाकुर नाम की दो आशा कर्मियों को भी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आसनसोल टाइम्स द्वारा मेगा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया वहीं विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी विनोद केडिया और महावीर स्थान सेवा समिति के कर्णधार अरुण शर्मा को उनके सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।‌

इस मौके पर आसनसोल टाइम्स के चीफ एडिटर बिरजिश इलाही ने कहा की आज का दिन आसनसोल टाइम्स परिवार के लिए बेहद खास है आज आसनसोल टाइम्स की छठी सालगिरह है । उन्होंने कहा कि आज जो हमें यह मकाम हासिल हुआ है इसके लिए उन्होंने आसनसोल टाइम्स के दर्शकों एडवर्टाइजरों को धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक पवन गुटगुटिया विनोद केडिया सहित तमाम गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आरएलके नर्सिंग होम के मालिक राकेश केडिया मुकेश शर्मा को भी विशेष धन्यवाद दिया उन्होंने कहां यह सब का सम्मिलित प्रयास ही है कि आज इस कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आफरीन जारा जाहिद अनवर साजिद हुसैन सौरभ शर्मा मिलन माजि शंभू अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page