*भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने लिखा नगर निगम कमिश्नर को पत्र भाजपा छोड़ टीएमसी में आने वाले पार्षद की पात्रता खत्म करने की उठाई मांग:
1 min read
आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार को एक पत्र लिखकर भाजपा छोड़कर टीएमसी में आए पार्षद सुशांत मंडल के पार्षद पात्रता खत्म करने की मांग की चैताली तिवारी ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा के सात पार्षद जीते थे जिसमें से रविवार को 69 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद सुशांत मंडल ने टीएमसी का दामन थाम लिया था चैताली तिवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस तरह से राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कानून का उल्लंघन करते हुए भाजपा पार्षद को टीएमसी में शामिल करवाया वह सर्वथा अनुचित है और अवैध है उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि राज्य के कानून मंत्री किस तरह से कानून तोड़ सकते हैं उन्होंने कहा कि । चैताली तिवारी ने कहा कि अगर 1 महीने के अंदर सुशांत मंडल के पार्षद की पात्रता खत्म नहीं की गई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होंगी












