विकास मिश्रा को आसनसोल सीबीआई अदालत ने भेजा 14 दिनों के जेल कस्टडी पर:
1 min read
आसनसोल सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को बिकाश मिश्रा को 14 दिन की जेल कस्टडी में भेज दिया। बिकाश मिश्रा को 30 जून को फिर आसनसोल सीबीआई कोर्ट ले जाया जाएगा। हालांकि, सीबीआई ने बिकाश मिश्रा की शारीरिक बीमारी के चलते शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया । उधर, बिकाश मिश्रा के वकील ने इस दिन जमानत के लिए आवेदन नहीं किया था, इसलिए आसनसोल सीबीआई कोर्ट के जज ने बिकाश मिश्रा को 14 दिन के लिए जेल में रखने का आदेश दिया है । विदित हो कि मवेशी तस्करी मामले में विकास मिश्रा को सशर्त जमानत मिली है लेकिन कोयला तस्करी मामले में अभी तक उनको जमानत नहीं मिली है।












