ईडी द्वारा राहुल गांधी को तलब किए जाने के खिलाफ आसनसोल में कांग्रेस का प्रदर्शन:
1 min read
बीते कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा बार-बार तलब किया जा रहा है और उनसे नेशनल हेराल्ड अखबार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है राहुल गांधी सहित गांधी परिवार पर आरोप है कि नेशनल हेराल्ड पत्रिका की आड़ में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है इसीकी जांच के लिए ईडी बार-बार राहुल गांधी को तलब कर रही है इसी मुद्दे को सामने रखते हुए शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया इससे पहले एक विक्षोभ रैली भी निकाली गई जिसमें प्रसनजीत पुईतुंडी देवेश चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए इस मौके पर प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि जिस तरह से 2015 में बंद हुए एक मामले को लेकर बार-बार राहुल गांधी को तलब किया जा रहा है उनसे पूछताछ की जा रही है वह दर्शाता है कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी इस बात से डर चुकी है कि आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उनके सामने एक बड़ी चुनौती पेश करेगी इसलिए वह राहुल गांधी को विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले और कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव से पहले इस मामले में उलझा के रखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन सब से डरने वाले नहीं हैं और वह हंसते-हंसते ईडी के दफ्तर जा रहे हैं और बड़ी बेबाकी से उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की सड़कों पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी वह दुर्भाग्य जनक है उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के सदर दफ्तर में अमित शाह के निर्देश पर जिस तरह से पुलिस ने दबिश डाली थी और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी वह शर्मनाक है उन्होंने कहा कि 75 सालों के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी के सदर दफ्तर में पुलिस ने इस तरह से अभियान चलाया हो । प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो घोषणाएं की जा रहीं हैं उससे पूरे देश में आग जल रही है उदाहरण के लिए उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से इस परियोजना को लेकर घोषणा की गई है उससे पूरे देश में आग जल रही है आज भी देश के विभिन्न इलाकों में कई ट्रेनों में आग लगा दी गई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इन नीतियों से न तो किसान खुश है और ना ही नौजवान देश का आम आदमी आज त्राहि-त्राहि कर रहा है












