घोषित हुए 5 एमआईसी के नाम:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज नगर निगम के आलोचना भवन में 5 एमआईसी के नामों की घोषणा की यह 5 नाम है इंद्रानी मिश्रा गुरदास चटर्जी मानस दास दिव्येंदु भगत सुब्रत अधिकारी । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों घोषित उप मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक सहित टीएमसी के तमाम काउंसिलर और समर्थक उपस्थित थे नामों की घोषणा होते ही टीएमसी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने लायक था। इस मौके पर बिधान उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज 5 एम आई सी की घोषणा की गई । उन्होंने कहा कि आज 5 नामों की घोषणा की गई है बहुत जल्द अन्य नामों की घोषणा की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि बोरो चेयरमैन और उप मेयर को लेकर जो रहस्य बना हुआ है वह भी बहुत जल्द दूर हो जाएगा। मेयर ने दावा किया कि जिनके नामों के अभी घोषणा की गई है वह आने वाले समय में बहुत अच्छे तरीके से नगर निगम के कार्य को संचालित करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर यह कह रहा है कि वह अदालत के डर से यह किया गया तो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अब तक यह घोषणा नहीं की जा सकी थी क्योंकि कई चुनाव थे साथ ही भाजपा द्वारा जिस तरह से पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी अस्थिरता का माहौल बनाया जा रहा है उसे लेकर यह देरी हुई उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से धीरे-धीरे बंगाल में अपना पांव पसारना चाहती है उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो भी समस्या है उन को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा इसके लिए नगर निगम और नवनियुक्त एमआईसी एकजुट होकर काम करेंगे ।













