केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भाट पहुंचे आसनसोल:
1 min read
केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भाट आज आसनसोल पहुंचे यहां वह आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड पंहूचे जहां भाजपा विधायक लक्ष्मण घरोई निर्मल कर्मकार बाप्पा चटर्जी सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पुरजोर स्वागत किया और उनका फूलों का गुलदस्ता देकर और उत्तरीय पहनाकर उनका स्वागत किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अजय भाट ने कहा के आज देश हर तरह से आत्मनिर्भर हो रहा है उन्होंने कहा कि हाल ही में हेलेना नामक एक मिसाइल का निर्माण किया गया है जो पूरी तरह से भारत में निर्मित है वही रक्षा के अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं जिससे भारत को अपनी रक्षा के लिए किसी और का मोहताज ना होना पड़े इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी भारत को विकसित करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने दावा किया कि पिछले 8 सालों में देश का कायाकल्प हुआ है यही वजह है कि आज पूरा विश्व हर एक चीज के लिए भारत की तरफ देखता है वहीं उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर वह कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि पार्टी ने पहले ही उस पर कार्यवाही कर ली है हालांकि बंगाल में चल रही अशांति को लेकर उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष सब को एकजुट होकर काम करना होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा












