shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने गैर कानूनी टोटो शोरूम के खिलाफ फिर उठाई आवाज:

1 min read

आई एन टी टी यू सी श्रमिक नेता राजू अहलुवालिया ने सोमवार को आसनसोल के आरटीओ दफ्तर को आसनसोल में चल रहे गैर कानूनी टोटो को लेकर आवेदन किया इनका कहना है की आसनसोल में बीते कुछ महीनों में गैरकानूनी टोटो की संख्या कई गुना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी मुख्य वजह है टोटो शोरूम की संख्या में बेतहाशा वृद्धि पहले जहां 40 से 50 टोटो शोरूम थे वहीं अब आसनसोल शिल्पांचल मे टोटो शोरूम की संख्या 65 के करीब हो गई है । उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर शोरूम के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है राजू अहलूवालिया ने कहा आसनसोल परिवहन दफ्तर ने सिर्फ पांच शोरूम को ही पुराने टोटों के बदले नए टोटो देने की अनुमति दी थी नए टोटो बेचने की अनुमति नहीं थी लेकिन यह गैरकानूनी शोरूम धड़ल्ले से नए टोटो बेच रहे हैं जिससे दिन-ब-दिन शहर की सड़कों पर टोटों की संख्या बढ़ रही है उन्होंने आरोप लगाया कि इन शोरूमों के मालिक 10 से 12 साल के बच्चों को बरगला कर उनके हाथों में टोटो थमा दे रहे हैं जिस उम्र में बच्चों को स्कूल जाना चाहिए वह टोटो चला रहे हैं और यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि एक टोटो में पांच या छह से ज्यादा यात्री भरकर ले जाए जाते हैं । श्रमिक नेता ने कहा कि लॉकडाउन से पहले कुछ टोटो के रूट तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी लेकिन लॉकडाउन के चलते यह प्रक्रिया थम गई । उन्होंने कहा कि इस बाबत उनके संगठन की तरफ से एसडीएम एडीएम तक को ज्ञापन सौंपा गया था और गैरकानूनी टोटो शोरूम पर नकेल कसने की अपील की गई थी साथ ही नए टोटो बेचने पर पाबंदी लगाने की भी बात कही गई थी लेकिन हकीकत में देखा जा रहा है कि आज पश्चिम बर्धमान के अलावा अन्य जिलों जैसे बांकुड़ा में पंजीकृत टोटो भी यहां धड़ल्ले से चल रहे हैं यहां तक कि रांची से लाए गए ऐसे टोटो भी चलाए जा रहे हैं जो अब सड़कों पर उतारने के लायक नहीं है इससे यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने इसके लिए दुर्गापुर के एक टोटो शोरूम के मालिक को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि वह शख्स लोगों को बरगला के ऊंचे दामों पर टोटो बेच रहा है । उन्होंने साफ कहा कि 2016 में मंत्री मलय घटक अभिजीत घटक के प्रयासों से जिन अट्ठारह सौ सत्तर ऑटो को रूट परमिट देने की बात कही गई थी उनमें से सिर्फ 531 आटो को ही ऑफर लेटर दिया गया है जबकि 1300 ऑटो अभी भी ऐसे ही पड़ी हुई है उन्होंने कहा कि अगर उन 1300 ओटो को ऑफर लेटर भी दिए जाते तो 13 सौ परिवारों के लिए रोजगार का प्रबंध हो जाता उन्होंने दावा किया कि सभी अट्ठारह सौ सत्तर ऑटो को परमीट दिया जाए और शिल्पांचल में बढ़ते अवैध टोटो पर रोक लगाई जाए बांकुड़ा में पंजीकृत टोटो को बांकुड़ा भेजा जाए और रांची से लाए गए पुराने खराब टोटो को सड़कों से हटाया जाए साथ ही जो टोटो शोरूम वाले लोगों को बरगला कर बच्चों के हाथों में टोटो समा रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page