सामाजिक संस्था सृजन द्वारा लगाया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर:
1 min read
रविवार को आसनसोल के रेलपार अंतर्गत डिपो पाड़ा इलाके में सृजन नामक एक सामाजिक संस्था द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां आंख दांत जनरल फिजिशियन होम्योपैथी फिजियोथैरेपिस्ट के विशेषज्ञों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनको जरूरी सलाह दी आपको बता दें कि सृजन नामक सामाजिक संस्था 2016 से सामाजिक कार्य करती आ रही है इससे पहले भी वस्त्र वितरण लेखन सामग्री वितरण कोरोना काल में राशन वितरण जैसे सामाजिक कार्य इस संस्था के सदस्यों द्वारा किया जा चुका है । इसी क्रम में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जहां तकरीबन 200 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की गई और उनको मुफ्त दवाई भी दी गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने सृजन नामक सामाजिक संस्था के इन प्रयासों की सराहना की और कहा और भी ऐसे सामाजिक संस्थाओं को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए












