आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई पहली बोर्ड मीटिंग:
1 min read
कल शाम आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन मुर्गाशाल में 2022 -2024 के कार्यकारणी की पहली बैठक हुई । इस बैठक में चेम्बर के शपथ समारोह के साथ साथ व्यवसायियों के उन्नयन पर चर्चा हुई । अध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़िया एवं सचिव शम्भु नाथ झा ने खुशी जाहिर की इस बार बोर्ड में युवाओं की प्रधानता है । इसलिए 2022 -2024 में आसनसोल चेम्बर नई ऊंचाईयों को छुएगा ।इस मौके पर सलाहकार जगदीश प्रसाद केडिया , सत्यनारायण दारूका , नरेश अग्रवाल के अलावा बोर्ड के अन्य सदस्यगण मौजूद थे ।













