मुआवजा बढ़ाने की मांग लिए रेल पार के दुकानदार पहुंचे चुंचुड़ा:
1 min read
आसनसोल के रेलपार इलाके के दुकानदारों ने बुधवार को चूचूरा डिविजनल कमिश्नर ऑफिस को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए आवेदन सौंपा इनका कहना है कि उनके इलाके से डानकुनी से लुधियाना तक ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर बनेगा इसके लिए रेलवे द्वारा उनको हटने का नोटिस दिया गया है आज गोपाल कुंडू के नेतृत्व में रेल पार के तकरीबन 40 दुकानदारों ने चुंचुड़ा मैं डिविजनल कमिश्नर दफ्तर में जाकर अपनी परेशानी बयां करते हुए आवेदन दिया इस संदर्भ में गोपाल कुंडू ने कहा कि उनके इलाके से ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर गुजरेगा इसके लिए रेलवे ट्रैक से डेढ़ सौ दो सौ फुट जगह छोड़नी पड़ेगी यही वजह है कि रेलवे द्वारा उनको वहां से हटने का नोटिस जारी किया गया है लेकिन इन दुकानदारों का कहना है कि जो मुआवजा उनको रेलवे की तरफ से दिया जा रहा है वह इतना कम है कि उनके लिए उस पैसे से कहीं और दुकान खड़ा करना असंभव होगा उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा उनको रिहायशी इलाके के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है जबकि उनको कमर्शियल रेट के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए गोपाल कुंडू ने कहा कि इस संदर्भ में हाल ही में आसनसोल नगर निगम के मेयर तथा चेयरमैन को भी ज्ञापन सौंपा गया है उन्होंने भी इस संदर्भ में जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि आसनसोल से 200 किलोमीटर दूर वह चुंचूड़ा डिविजनल कमिश्नर दफ्तर आए हैं ताकि उनको कमर्शियल रेट हिसाब से मुआवजा मिले ताकि वह अन्यत्र अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें इस मौके पर गोपाल कुंडू के अलावा पंकज कुमार बरमन काजल रुद्रा कमलेश शर्मा विष्णु देव गुप्ता अजय कुमार गुप्ता बाबू प्रसाद सम्राट मोहना सा पानी सा आदि व्यवस्थित थे












