आसनसोल स्टेशन पर हुआ हादसा एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल:
1 min read
बुधवार सुबह आसनसोल रेलवे स्टेशन पर डाउन पुरवा ट्रेन से सफर कर रहे एक व्यक्ति के अचानक ट्रेन से गिर जाने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में उनको आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया अंतिम समाचार मिलने तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उनको सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया था इस संदर्भ में आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने बताया कि 40 वर्षीय मंसूर आलम अपने परिवार के साथ रफीगंज से हावड़ा जा रहे थे किन्हीं कारणों से वह आसनसोल स्टेशन पर उतरने की कोशिश कर रहे थे इसी क्रम में वह ट्रेन से गिर गए और उनको गंभीर चोटें आई उन्होंने बताया कि मंसूर आलम गया जिला के रहने वाले हैं।












