पीस इंडिया की तरफ से एक और निशुल्क स्कूल का किया गया उद्घाटन:
1 min read
बीते कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन पीस इंडिया की तरफ से समाज के गरीब जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा व्यवस्था की गई है पीस इंडिया की तरफ से सड़कों पर रेलवे स्टेशनों पर गांव में और पिछड़े इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए ज्ञान ज्योति नामक एक स्कूल चलाया जा रहा है जहां बच्चों को न सिर्फ शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता से लेकर खेलकूद सहित अन्य चीजों की भी शिक्षा दी जाती है ।


ज्ञान ज्योति स्कूलों में देश के गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा कॉपी किताब की व्यवस्था की जाती है आपको बता दें कि पीस इंडिया की तरफ से पूरे देश में इस तरह के स्कूल चलाए जाते हैं आज बर्नपुर के डिहिका में ज्ञान ज्योति के एक और स्कूल का उद्घाटन किया गया इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया के संस्थापक और चेयरमैन फिरोज खान उर्फ एफके अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की लेडी सब इंस्पेक्टर पियाली जाना तथा पुलिस विभाग की कुसुम घोष सुनीता बनर्जी भी उपस्थित थीं। स्कूल के उद्घाटन के साथ-साथ यहां पर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताए गए पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि आजकल साइबर अपराध के नए-नए उपाय आ गए हैं जिससे लोगों को ठगा जा रहा है उन्होंने लोगों को इन अपराधों से बचने के लिए जागरूक होने की सलाह दी और किस तरह से इन अपराधों से बचा जा सके इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन पीस इंडिया के संस्थापक और चेयरमैन फिरोज खान उर्फ एफके ने बताया कि ज्ञान ज्योति स्कूल के माध्यम से गरीब बेसहारा बच्चों को शिक्षा देना है उनका प्रमुख उद्देश्य है उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा में और आगे ले जाने के लिए एक मुफ्त ट्यूशन सेंटर भी खोला जाएगा जैसे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने का अवसर मिले उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं साइबर अपराध से बचने के लिए नियमित रूप से पुलिस विभाग के साथ साझा तरीके से कार्यक्रम भी किए जाएंगे इस मौके पर पीस इंडिया की तरफ से किरण रुईदास राजू मंडल संजय सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित थे













