नगर निगम के नए कमिश्नर राहुल मजूमदार ने संभाला अपना पदभार:
1 min read
पुरुलिया के पूर्व जिला शासक राहुल मजूमदार को हाल ही में आसनसोल नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है मंगलवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया पदभार ग्रहण करने के उपरांत राहुल मजूमदार आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय से मिले मेयर ने फूलों का गुलदस्ता देकर राहुल मजूमदार का स्वागत किया दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई आसनसोल नगर निगम में राहुल का स्वागत करते हुए मेयर ने कहा कि यहां चुनौतियां बहुत है लेकिन उनका पूर्ण विश्वास है कि राहुल उनको पुरा कर पाएंगे और सभी एकजुट होकर आसनसोल वासियों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करने में सफल रहेंगे राहुल मजुमदार ने भी मेयर बिधान उपाध्याय का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भी एक नई चुनौती और इस नए कार्य को करने के लिए काफी उत्साहित हैं और उनको पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से वह अपने कार्य को सही तरीके से अंजाम देने में सफल रहेंगे












