अवैध बालू से लदे ट्रैक्टरों पर चला कानून का डंडा:
1 min read
मनरेगा परियोजना के के तहत केंद्र सरकार द्वारा 6000 करोड़ रुपए बकाया रख दिया गया है यह आरोप लगाते हुए 5 और 6 तारीख को पूरे बंगाल में टीएमसी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में नीमचा फांड़ि अंतर्गत नीम धावड़ा से गड़गड़डांगा तक टीएमसी की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई रैली के अंत में टीएमसी कार्यकर्ताओं की नजर बालू से लदे कुछ ट्रैक्टरों पर पड़ी इन ट्रैक्टरों के चालकों के साथ स्थानीय महिलाओं की बहस हो रही थी जब टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बहस के कारणों का पता लगाया जो महिलाओं ने बताया कि इन ट्रैक्टरों में ओवरलोडेड बालू लदा हुआ है और यह ट्रैक्टर बड़ी तेज गति से चल रहे थे जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था जब टीऐमसी कार्यकर्ताओं ने इन ट्रैक्टरों के चालकों से चालान दिखाने को कहा तो कई ट्रैक्टर चालक चालान दिखाने में असमर्थ रहे इसके बाद बीएलआरओ को स्थानीय लोगों द्वारा खबर दी गई बीएलआरओ और नीमचा फांड़ि की पुलिस मौके पर पहुंच गई












