आसनसोल टाइम्स डिजिटल मीडिया ग्रुप ने किया अनन्या दासगुप्ता को सम्मानित:
1 min read
सोमवार को आसनसोल टाइम्स डिजिटल मीडिया ग्रुप की तरफ से इस साल के माध्यमिक परीक्षा में पूरे बंगाल में तीसरे स्थान पर आने वाली अनन्य दासगुप्ता को सम्मानित किया गया इस मौके पर ग्रुप के चीफ एडिटर बिरजिश इलाही सब एडिटर जाहिद अनवर डेस्क एडिटर आफरीन जारा तथा डेस्क एडिटर हिंदी बापी बनर्जी मौजूद थे। अनन्या को फूलों का गुलदस्ता प्रशस्ति पत्र और एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही उनको उत्तरीय ओढ़ाया गया।

इस मौके पर बिरजिश इलाही ने बताया के अनन्या के इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा शिल्पांचल गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक जैसी कठिन परीक्षा में इस अभूतपूर्व सफलता को पाने के लिए अनन्या ने जितनी मेहनत की होगी वह आसानी से समझा जा सकता है उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अनन्या इसी तरह से सफलता की और भी सिढ़ियां चढ़ती रहेंगी । आपको बता दें कि इस बार के माध्यमिक परीक्षा में अनन्या दासगुप्ता पूरे बंगाल में तीसरे स्थान पर आईं हैं भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहती हैं आसनसोल टाइम्स की पूरी टीम ने अनन्या को उनके भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दें।













