रूपनारायणपुर में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस:
1 min readरुपनारायणपुर
रूपनारायणपुर वासियों ने मनाया विश्व साइकिल दिवस
.स्थानीय लोगों के प्रयास व सालानपुर थाना व रूपनारायणपुर चौकी के सहयोग से साइकिल से डाबर मोड़ से देंदुआ मोड़ और दोबारा डाबर मोड़ तक साइकिल रैली निकाली गई। इसके अलावा सालानपुर और रूपनारायणपुर चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ ओसी राहुलदेव मंडल, एएसआई रंजीत सरकार, समाजसेवी भोला सिंह व अन्य गणमान्य लोगों ने जुलूस में साइकिल चलाया। इस संदर्भ में ओसी राहुलदेव मंडल ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने और अपने शरीर को स्वस्थ रखने और सभी को जागरूक करने के लिए साइकिल जुलूस का आयोजन किया गया












