रेलपार के दुकानदारों ने लगाई नगर निगम से गुहार:
1 min read
आसनसोल शुक्रवार को आसनसोल के रेलपार के व्यापारियों ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा इनका कहना है की रेल पार में जहां इनकी दुकानें हैं वहां से रेलवे का ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर की लाइन गुजरने वाली है ऐसे में उन को विस्थापित किया जा रहा है लेकिन विस्थापन के एवज में उनको जो मुआवजा मिल रहा है वह नगण्य है इस संदर्भ में मेयर से मिलने आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य गोपाल कुंडू ने हमारे संवाददाता को बताया की रेलवे की तरफ से उनको जो मुआवजा दिया जा रहा है वह इतना कम है कि इससे उनका कुछ भी नहीं हो सकता दिलीप कुंडू ने कहा कि जो मुआवजा उनको मिल रहा है उससे आज के मार्केट रेट में उनको कहीं भी अच्छी दुकान नहीं मिल सकती ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा उन्होंने मेयर बिधान उपाध्याय से गुहार लगाई की उनको इससे ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए ताकि वह अन्यत्र अपना रोजगार जमा सकें उनका कहना था कि जिस तरह से उन को विस्थापित किया जा रहा है और रिहायशी इलाके के हिसाब से उनका मुआवजा दिया जा रहा है वह बेहद कम है दिलीप कुंडू ने मांग की कि उनको कमर्शियल हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए । इन व्यापारियों ने चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से भी मुलाकात की और उनको भी अपनी परेशानी बयां की इनका कहना है कि जो मुआवजा इनको मिला है वह रिहायशी इलाके के तौर पर मिला है जो कि बेहद कम है उन्होंने इसे वास्तु से कमर्शियल करने का आग्रह किया चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने इनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि प्रशासनिक तौर पर जो भी मदद वह कर सकते हैं वह जरूर करेंगे । इस मौके पर गोपाल कुंडू अमल रूद्र मुन्नी देवी कमलेश शर्मा विष्णु देव गुप्ता अजय कुमार गुप्ता निर्मल गुप्ता परिमल कुमार साह सहित रेलपार इलाके के कई व्यापारी उपस्थित थे












