पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने लगाई मेयर से गुहार:
1 min read
आसनसोल
पानी की मांग करते हुए सोमवार को
आसनसोल नगर निगम के 39 नंबर वार्ड अंतर्गत ग्वालापारड़ा की महिलाओं ने मेयर विधान उपाध्याय से गुहार लगाई । इन महिलाओं ने कहा कि बीते तीन महीने से पानी की किल्लत के कारण इनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही इन महिलाओं ने निकासी व्यवस्था और नालियों की साफ-सफाई को लेकर भी उन्होंने मेयर से बात की और इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया । इनका कहना है कि स्थानीय पार्षद को बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं निकला मेयर ने इनकी बातों पर गंभीरता से विचार किया और कहा कि फौरन आसनसोल नगर निगम के अधिकारी उस इलाके का दौरा करेंगे और जो भी समस्याएं हैं उनको समाधान करने की कोशिश करेंगे इस मौके पर 39 नंबर वार्ड की शिप्रा सरकार मनि मंडल प्रमिला देवी सहित और भी कई महिलाएं उपस्थित थीं












