काजी नजरुल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी:
1 min read
आसनसोल आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया इनका कहना है कि पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नीति होनी चाहिए जब इस राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है तब काजी नजरूल विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा क्यों ली जा रही है उन्होंने कहा कि उनको ऑफलाइन परीक्षा देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पूरे राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षा होनी चाहिए इनका कहना है कि आज उनको ऑफलाइन परीक्षा देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन दूसरे विश्वविद्यालयों में अगर ऑनलाइन परीक्षा हुई तो वह उन विश्वविद्यालय के छात्रों के मुकाबले पिछड़ जाएंगे क्योंकि यह देखा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा में जो न्यूनतम मार्क्स आते हैं वह 80% होते हैं जबकि ऑफलाइन परीक्षा में औसत मार्क्स 75% तक ही होता है ऐसे में जब वह उच्च शिक्षा के लिए कहीं और आवेदन करेंगे तो उन छात्रों के मुकाबले पिछड़ जाएंगे जो ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं जब उनसे पूछा गया की काजी नजरूल विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए डेढ़ महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा तो उन्होंने कहा की बात अतिरिक्त समय देने की नहीं है बात ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा में परीक्षा लेने के पद्धति पर है ऑनलाइन परीक्षा ओपन टेक्स्ट बुक पद्धति से ली जाती है जबकि ऑफलाइन परीक्षा परंपरागत तरीके से ली जाती है ऐसे में जाहिर सी बात है कि कुछ विश्वविद्यालय में अगर ऑनलाइन परीक्षा ली गई और उनके विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा हुई तो वह उनके मुकाबले पिछड़ जाएंगे इन छात्रों का कहना था कि उनको ऑफलाइन परीक्षा देने में कोई ऐतराज नहीं है मगर शर्त यह है कि पूरे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षा हो अगर किसी भी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है तो उन्हें भी ऑनलाइन परीक्षा देने की इजाजत दी जाए इनका कहना है कि जब वर्धमान विश्वविद्यालय सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है तो काजी नजरुल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा पर ऐतराज़ क्यों।












