आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित समर कैंप का हुआ बुधवार को समापन:
1 min readआसनसोल आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने सोमवार को आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति के आसनसोल शाखा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था । मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें 55 बच्चों ने शिरकत की थी । बुधवार को इस कैंप का समापन हुआ समापन समारोह में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हिस्सा लिया । उन्होंने मारवाड़ी महिला समिति के विभिन्न सामाजिक कार्यों की तारीफ की।













