आसनसोल नॉर्थ थाना द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल: इन दिनों आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार विभिन्न थानों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को आसनसोल उत्तर थाना की तरफ से भी थाना के समक्ष एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर का उद्घाटन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर एस नीलकंठम ने फीता काटकर किया यहां डीसीपी आनंद कुमार नॉर्थ थाना प्रभारी तनमय राय बिलाल खान सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अधिकारी और नॉर्थ थाना के सभी अधिकारी और सिविक वॉलिंटियर मौजूद थे। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया यह सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इन दिनों लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है आज नॉर्थ थाना की तरफ से भी इस शिविर का आयोजन किया गया यहां तकरीबन 80 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी देखी जाती है ऐसे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस तरह के आयोजनों का फैसला लिया गया













