41 नंबर वार्ड में शुरू हुआ सड़क के मरम्मत का कार्य:
1 min readआसनसोल: आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड अंतर्गत दिलदार नगर इलाके के मस्जिद गली में स्थानीय पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू सिंह के तत्वावधान में सड़क के निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया गया इस मौके पर जीतू सिंह ने कहा कि इससे पहले यहां सड़कों की हालत काफी जर्जर थी उन्होंने यहां से पहले जो भाजपा के पार्षद थे उन्होंने कोई काम नहीं किया लेकिन उन्होंने जैसे ही मंत्री मलय घटक और मेयर विधान उपाध्याय से यहां के सड़कों के बारे में बताया तो तुरंत इस सड़क के निर्माण के कार्य की मंजूरी मिल गई । उन्होंने कहा कि 2 महीने के अंदर इस इलाके के सभी रोडो का कायाकल्प कर दिया जाएगा पार्षद ने बताया कि इसके साथ ही मंगल पांडे सड़क की भी मरम्मत की गई है और 25 मई से हाइड्रेन का काम भी शुरू हो जाएगा जिससे आने वाले बारिश के मौसम में यहां किसी भी घर में पानी ना घुसे।












