चैताली तिवारी ने दिया मेयर बिधान उपाध्याय को लीगल नोटिस:
1 min read
आसनसोल आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को भाजपा पार्षद और कोलकाता उच्च न्यायालय की अधिवक्ता चैताली तिवारी ने एक लीगल नोटिस दिया है जिसमें उन्होंने विधान उपाध्याय से अगले 10 दिनों में आसनसोल नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का गठन करने की मांग की । अधिवक्ता चैताली तिवारी ने कहा है की 25 फरवरी 2022 को मेयर बनने के बाद भी पश्चिम बंगाल मिउनिसिपल कारपोरेशन एक्ट 2006 के नियमों का उल्लघंन करते हुए 30 दिनों के अंदर वह मेयर इन काउंसिल का गठन नहीं कर सके । इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनको 30 दिनों का समय और मिला लेकिन इन 30 दिनों के अंदर भी वह मेयर इन काउंसिल का गठन करने में असफल रहे । इस संदर्भ में उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट एंड मिउनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा था लेकिन जब वहां से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया तो आखिरकार वह यह लीगल नोटिस उनको को दे रही है और मेयर से 10 दिनों के अंदर मेयर इन काउंसिल का गठन करने की मांग कर रही है चैताली तिवारी ने अपने लीगल नोटिस में चेतावनी दी कि 10 दिनों के अंदर मेयर इन काउंसिल का गठन नहीं होने पर चैताली तिवारी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।












