आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में 2 जून को होगा चुनाव:
1 min read
आसनसोल आने वाले 2 जून को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव संपन्न होगा इस चुनाव के जरिए 2022- 2024 के लिए नए पदाधिकारियों और एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर्स का चुनाव होगा 29 अप्रैल को आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुई एक बैठक में जगदीश प्रसाद केडिया को इलेक्शन ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार सेठ और अरुण गुप्ता जगदीश प्रसाद केडिया को इस कार्य में सहयोग करेंगे । 2 जून को होने वाले चुनाव में प्रेसिडेंट सीनियर वाईस प्रेसिडेंट वाइस प्रेसिडेंट सहित कुल 9 ऑफिस बेयर्र्स और कुल 22 एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर्स का चुनाव होगा। 10 मई को इलेक्शन रोल जारी किया जाएगा 11 से 19 मई तक नॉमिनेशन फॉर्म मुहैया कराए जाएंगे । 22 मई शाम 6:00 बजे तक नॉमिनेशन जमा करने की आखिरी तारीख होगी। 23 तारीख को नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी होगी। 24 मई को नाम वापस लिए जाने की आखिरी तारीख होगी और उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी और 2 जून को चुनाव होंगे












