छुट्टी के दिन भी नगर निगम में मेयर और चेयरमैन ने की पानी को लेकर जरूरी बैठक:
1 min readआसनसोल रविवार को आसनसोल नगर निगम के छुट्टी के दिन भी मेयर विधान उपाध्याय और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने जल आपूर्ति को लेकर एक विशेष बैठक की इस विशेष बैठक में नगर निगम के जल विभाग के तमाम अभियंता उपस्थित थे इस संदर्भ में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज के इस बैठक में आने वाली ईद के मौके पर इस तरह से पूरे नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को सुचारु रखा जाए इस पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में पूरे नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को बरकरार रखा गया उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं छोटी-छोटी समस्याएं आई लेकिन उनको भी जल्द निपटा लिया गया चेयरमैन ने कहा कि पानी की समस्या सिर्फ नगर निगम की वजह से नहीं होती अक्सर बिजली की आपूर्ति न रहने की वजह से भी पानी की समस्या होती है चेयरमैन ने कहा कि नगर निगम ईद के मौके पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए कटिबद्ध है वही मेयर विधान उपाध्याय ने भी रविवार की बैठक को लेकर बताया की इस बैठक में पानी की आपूर्ति लेकर चर्चा की गई ताकि ईद के महीने में किसी को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जल विभाग के सभी अभियंता उपस्थित थे जिनको जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए विधान उपाध्याय ने भी कहा कि ईद के मौके पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए कटिबद्ध है












