ईद केेेे मौके पर 26 नंबर वार्ड में जरूरतमंदों के बीच बांटे गए वस्त्र:
1 min read
आज रेलपार इलाके के 26 नंबर वार्ड अंतर्गत एके आजाद फ्री प्राइमरी स्कूल में आने वाली ईद के उपलक्ष पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया इस मौके पर 26 नंबर वार्ड के पार्षद वसीम उल हक 48 नंबर वार्ड के पार्षद गुरदास चैटर्जी सहित तमाम स्थानीय टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान गुरदास चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मंत्री मलय घटक के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है क्योंकि टीएमसी तथा राज्य सरकार हमेशा हर धर्म के त्यौहार को सुचारु रुप से और खुशी-खुशी मनाया जा सके इसके लिए प्रयासरत रहती है उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम उसी का एक हिस्सा है कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों में लोगों की आर्थिक हालत में काफी बुरा असर पड़ा है ऐसे में आर्थिक रूप से जो कमजोर हैं उनके लिए ईद की खुशी कम ना हो जाए इसलिए मंत्री मलय घटक के विशेष निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है वही वसीम उल हक ने भी कहा की 26 नंबर वार्ड में आज जो यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसका मकसद सभी को ईद की खुशियां मिले सभी ईद की खुशियों में सराबोर हो सके यह सुनिश्चित करना है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर और मंत्री मलय घटक के विशेष सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जा रहा है












