*आसनसोल उत्तर थाना की ओर से ज्योति इंटरनेशनल होटल में विजया सम्मेलन का आयोजन*
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना की तरफ से ज्योति इंटरनेशनल होटल में विजया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी एडीपीसी के एसीपी अब्दुल गफ्फार आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज आसनसोल नॉर्थ थाना के प्रभारी सहित आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी पूजा कमेटियों के सदस्य और समाज के विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

उत्तर थाना प्रभारी की परिकल्पना में आयोजित इस विजया सम्मेलन में हल्की बारिश के बाद सर्दी के हल्के एहसास के बीच सभी ने एक सुहानी शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से इस साल दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। वहीं इस दौरान मंच से वक्ताओं ने पुलिस के साथ-साथ उन सभी विभागों के योगदान को भी याद किया जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। , फायर ब्रिगेड, इलेक्ट्रिक सप्लाई और वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारियों की दिन-रात की ड्यूटी के कारण ही आम लोग निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं।
इस मौके पर फायर ब्रिगेड की सुविधा को और बेहतर करने को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुझाव दिया कि जिस तरह पूजा कमेटियों को सम्मानित किया जाता है, उसी तरह इन सभी विभागों के अधिकारियों और उनके परिवारों को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “सबसे पहले मैं आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पूरी टीम को, एसीपी साहब से लेकर नॉर्थ थाने के हर कर्मी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आप लोगों के कारण ही हम दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से करा पाए।
उन्होंने आगे कहा, “हम अक्सर पूजा कमेटियों को तो याद रखते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि , फायर ब्रिगेड, इलेक्ट्रिक और जल विभाग के लोग भी दिन-रात ड्यूटी करते हैं। मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में हमें इन विभागों के परिवारों को भी बुलाकर सम्मानित करना चाहिए। यही सच्चा विजया सम्मेलन होगा।














