रोहित नोनिया के नाम से वायरल हुआ इनामी पोस्टर रोहित नोनिया का पता बताने वाले को 50001 रुपए का इनाम देने की घोषणा, धेमोमेन इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ी
1 min read
कुल्टी :कुल्टी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो संदेश और पोस्टर को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वायरल संदेश में कुल्टी के स्थानीय प्रभावशाली तृणमूल नेता रोहित नोनिया की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इस संदेश को फैलाने वालों ने लोगों से उनके संबंध में जानकारी देने की अपील की है। पोस्टर में रोहित नोनिया को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं रोहित नोनिया के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,001 नकद इनाम देने की बात कही गई है।
वायरल संदेश में लिखा गया है— “खोजो और बताओ, इस आदमी के बारे में जानकारी दें।” इसके साथ ही रोहित नोनिया का नाम लिखकर उन्हें कथित तौर पर “TMC MAFIA” और “बहुत ही खतरनाक आरोपी” बताया गया है। पोस्ट में उनका कथित स्थान धेमोमेन कोलियरी, वार्ड नंबर 58, आसनसोल, पश्चिम बंगाल बताया गया है।
संदेश में आगे लिखा है कि रोहित नोनिया को खोजने और उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को ₹50,001 नकद इनाम दिया जाएगा तथा पोस्टर में इनाम की वैधता सात दिनों तक बताई गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वे नजदीकी थाना, प्रशासन या संबंधित लोगों से संपर्क करें।
हालांकि आसनसोल टाईम्स यह मानता है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर किसी को दोषी करार नहीं दिया जा सकता है। एकमात्र भारत की न्यायिक प्रक्रिया और आधिकारिक जांच के बाद ही किसी आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है । हालांकि यह भी सच है कि रोहित नोनिया लगातार विवादों में रहे हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा रोहित नोनिया और उनके साथियों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने भाजपा नेता बीके यादव के साथ कथित रूप से मारपीट की थी भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस पूरी घटना में रोहित नोनिया शामिल हैं आसनसोल साउथ थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी हाल ही में धेमोमेन और आसपास के इलाकों में कथित तौर पर फायरिंग की घटना में भी और उनके समर्थकों के शामिल होने के आरोप लगे थे भाजपा ने रोहित नोनिया पर इलाके में दहशत का माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं पर गोली चलवाने का आरोप लगाया था पुलिस जरूर जांच कर रही है लेकिन अभी तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है इस बीच इस वायरल पोस्ट से इस क्षेत्र में राजनीति और गरमा गई है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद रोहित नोनिया को लेकर जो विवाद सामने आ रहे हैं वह वर्चस्व की लड़ाई है हालांकि पुलिस के लिए यह सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला है लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन लोगों ने रोहित नोनिया को लेकर 50001 रुपए इनाम वाला संदेश जारी किया और इसके पीछे उनकी मंशा क्या है पुलिस जांच में ही पुरी सच्चाई सामने आएगी














