बारी मैदान में हुआ श्रीमद् भागवत गीता पाठ का आयोजन
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के पूजा टाउन बारी मैदान में 26 सितंबर से श्रीमद् भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया है आज यानी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन इसका समापन हुआ परम श्रद्धेय श्री राम मोहन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का पाठ किया गया जिसे सुनने के लिए रोज सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री राम मोहन जी महाराज ने श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक की ऐसी सुंदर व्याख्या की जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और उन्हें श्रीमद् भागवत गीता के सार का एक अलग ही ज्ञान हुआ














