shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*बर्नपुर के मशहूर स्कूल “स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन” के चीफ एडवाइजर बने फिरोज खान (FK)*

1 min read

बर्नपुर : शिल्पांचल के मशहूर शिक्षण संस्थान “स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन, बर्नपुर” ने एफके ग्रुप और इंडो-यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन फिरोज खान (एफके) को चीफ एडवाइजर – स्टूडेंट, पैरेंट एंड कम्युनिटी रिलेशंस नियुक्त किया है।

आज स्कूल की ओर से फिरोज खान (एफके) के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर संजीव चौबे, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल तिवारी, प्रिंसिपल ने फिरोज खान को चीफ एडवाइजर बनाए जाने की घोषणा की।

इस मौके पर राहुल तिवारी ने कहा कि आज फिरोज खान को स्कूल का चीफ एडवाइजर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फिरोज खान का परिचय स्कूल के सभी शिक्षकों से भी कराया गया और उनकी नई जिम्मेदारी का स्वागत किया गया।

इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले फिरोज खान उर्फ एफके ने कहा :

“मेरे लिए यह सिर्फ एक अपॉइंटमेंट लेटर नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी है। मैं उम्मीद करता हूं कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स और अन्य जरूरी पहलुओं, सोशल इनिशिएटिव, जनसाधारण जागरूकता को भी विकसित करने की कोशिश करूंगा, ताकि छात्रों को अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने के और बेहतर मौके मिल सकें।”

फिरोज खान ने स्कूल मैनेजमेंट, डायरेक्टर संजीव चौबे, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल तिवारी और सभी शिक्षकों का उन पर भरोसा जताने, सम्मान देने और इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें चुनने पर शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page