दुर्गा पूजा से पहले बकाया राशि के भुगतान की मांग पर पीएचई दफ्तर के सामने ठेकेदारों का प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल: बकाया बिल के तत्काल भुगतान की मांग को लेकर आसनसोल के इस्माइल स्थित पीएचई दफ्तर के सामने पीएचई ठेकेदार धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। ठेकेदारों का आरोप है कि जल जीवन मिशन सहित कई परियोजनाओं के काम के बिल लंबे समय से बकाया हैं। बार-बार आवेदन करने के बावजूद अभी तक वह पैसा नहीं मिला है। ठेकेदारों का कहना है कि सामने ही दुर्गा पूजा है। उससे पहले बकाया बिल का भुगतान न होने पर आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि विभिन्न परियोजनाओं का काम पूरा करने के बाद भी लंबे समय से पैसा अटके रहने से वे समस्या में हैं।
वहीं, इस विषय पर आसनसोल पीएचई दफ्तर के एक अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों के बकाया बिल से जुड़े मामले को उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। ठेकेदारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।














