आसनसोल उत्तर थाना की तरफ से दुर्गा पूजा समन्वय बैठक का आयोजन
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पूजा से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा पूजा कमेटी से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है आज आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर थाना द्वारा धधका क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां एसीपी अब्दुल गफ्फार आसनसोल उत्तर के विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता उत्तर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल जहांगीर मोहल्ला चौकी के प्रभारी सुदीप्तो दास कन्यापुर चौकी प्रभारी सुनील सिंह महिला थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे इसके साथी आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा कमेटी के प्रतिनिधि की बैठक में मौजूद रहे बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा पूजा को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनके बारे में एसीपी अब्दुल गफ्फार ने पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को जानकारी दी और उनसे सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए पूजा के आयोजन की बात कही उन्होंने कहा की पूजा कमेटी को सरकार की तरफ से जो ₹100000 की सहायता राष्ट्रीय दी जाएगी उसके लिए उन्हें आवेदन करना है वह थाना में आवेदन जमा कर सकते हैं वहीं अगर कोई कमेटी सहायता राशि नहीं लेना चाहते तो उसके बारे में भी थाने में लिखित रूप से जानकारी देनी होगी इसके साथ ही बैठक में इलाके की सड़क और रोशनी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने कहा कि विभिन्न इलाकों में सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए टेंडर भी किया जा चुका है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा वही उन्होंने कहा कि जैन इलाकों में स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है वहां लाइट लगाने के लिए विधायक द्वारा नगर निगम को चिट्ठी लिखी गई है यह प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगी इसके अलावा विधायक द्वारा किसी भी तरह की सहायता के लिए 9593 2222 55 एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जरूरत पड़ने पर कोई भी उसे पर संपर्क कर सकता है विधायक प्रतिनिधि ने पूजा कमेटी और आम लोगों से अपील की की शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाए और सभी इसका आनंद उठाएं उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि बंगाल के संस्कृति के अनुसार प्रेम और सौहार्द के साथ पूजा का आयोजन हुआ














