आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में अन्नपूर्णा भंडार के लाभार्थियों ने निकाली धन्यवाद रैली
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में शुक्रवार को अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

रैली में शामिल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीतल सोलंकी ने कहा कि आज हम लोगों ने अन्नपूर्णा भंडार को लेकर यह रैली निकाली है। महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार मिला है। जिनको गलतफहमी है कि अन्नपूर्णा भंडार नहीं मिल रहा है और टीएमसी जो गलत प्रचार कर रही है कि नहीं मिल रहा है, तो आप यह रैली देखकर ही समझ सकते हैं कि किनको मिला है और किनको नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि हमें यह साबित करना पड़ रहा है क्योंकि अन्नपूर्णा भंडार मिलने के बाद भी टीएमसी गलत प्रचार कर रही है। तो टीएमसी को आकर देखना चाहिए कि अन्नपूर्णा भंडार किन-किन महिलाओं को मिला है। बस वही दिखाने के लिए आज हम लोगों ने यह रैली निकाली है। वहीं रैली में शामिल भारतीय जनता पार्टी आसनसोल डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी मोर्चा अध्यक्ष नाज़नीन सबीहा ने कहा, “इस रैली के माध्यम से हम बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं के बारे में सोचा और अन्नपूर्णा योजना के तौर पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं को एक गिफ्ट दिया है। यह बहुत बड़ी राशि है, 3000 रुपये।”
उन्होंने कहा कि इस वजह से आज पश्चिम बंगाल में लगभग 40 हजार महिलाओं को यह योजना प्राप्त हुई है, जिससे 40 हजार घरों में मदद पहुंची है। यह हमारे प्रधानमंत्री और सीएम के माध्यम से हुआ है। यह रैली निकालकर हम उन्हें धन्यवाद कहना चाहते हैं।
टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देखिए टीएमसी सरकार ने पांच साल पहले लक्ष्मी भंडार योजना दी थी, लेकिन वह भी कैंप वगैरह लगाने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके मिला। पूरे पश्चिम बंगाल की महिलाओं को कोई भी योजना ठीक से नहीं मिली। वहीं हमारी सरकार को बने हुए सिर्फ चार महीने हुए हैं और चार महीने में 40 हजार महिलाओं को 3000 रुपये, जो लक्ष्मी भंडार से डबल है, मिल चुका है।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हमारी सरकार में जो योग्य और जरूरतमंद महिलाएं हैं, उनको वेरिफाइड करके यह योजना जरूर मिलेगी और इसके लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।














