बर्नपुर डेली मार्केट में प्लास्टिक के इस्तेमाल के रोकथाम के लिए प्रशासन ने चलाया अभियान
1 min read
बर्नपुर :राज्य सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। आज बर्नपुर के डेली मार्केट में प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया और खरीदार और विक्रेता दोनों पक्षों को कहा गया कि वे इस प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। यहाँ प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने ग्राहक और विक्रेता दोनों को साफ शब्दों में बताया कि राज्य सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, इसलिए वे इस प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। क्योंकि खरीदार और विक्रेता दोनों पर ही प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।














