सेन रेले रोड की जर्जर हालत को देखते हुए एडीडीए अधिकारीयों का निरीक्षण
1 min read
*आसनसोल -* विवेकानंद कॉलोनी से पांचमुंहा से लेकर मोड़ तक जाने वाली सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने एडीडीए से बात की, जिसके बाद आज अधिकारियों की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क की स्थिति काफी खराब है, जिसे जल्द ही रिपेयर किया जाएगा। रात में पैच वर्क का काम किया जाएगा। भाजपा मंडल के शुभाशीष दास ने बताया कि निरीक्षण में सीईओ, सहित एडीडीए के सभी अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का आभार जताया।उन्होंने बताया कि सड़क के अलावा एक अधूरा नाला भी लंबे समय से पड़ा हुआ है, जिसके लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूजा से पहले उसका टेंडर कर कार्य पूरा कर दिया जाएगा।इस संदर्भ में स्थानीय निवासी ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी से पांचमुंहा मोड़ तक जाने वाली सड़क का ड्रेनेज अधूरा पड़ा है, जिस कारण थोड़ी सी बारिश में ही जलजमाव हो जाता है। लोगों को पता ही नहीं चलता कि कहां गड्ढा है और कहां सड़क। कल ही चावल लदा एक ट्रक पलट गया था, बड़ा हादसा होते-होते बचा।उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक को इसकी जानकारी दी और इतनी जल्दी जवाब आएगा इसकी उम्मीद नहीं थी। इंस्पेक्शन टीम आई, उन्होंने मोहल्ले की सारी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि आज से ही गड्ढों को भरने का काम शुरू होगा और एक-दो दिन के अंदर पूरी सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। निवासी ने कहा कि इस तरह से अगर त्वरित काम हो तो समाज की सच में उन्नति होगी।














