आसनसोल मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए ऑन-डेट भुगतान समारोह का आयोजन
1 min read
आसनसोल :पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा अगस्त 2026 माह के लिए ऑन-डेट भुगतान समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नवीन सम्मेलन कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के दौरान देबब्रत चटर्जी, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल मंडल द्वारा कुल 29 सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं दिवंगत रेल कर्मचारियों की विधवाओं को निपटान राशि, पेंशन भुगतान आदेश तथा निपटान भुगतान विवरण सौंपे गए।
यह कार्यक्रम सेवानिवृत्ति संबंधी निपटान के कुशल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा पात्र लाभार्थियों को देय राशि के भुगतान एवं पेंशन संबंधी दस्तावेजों के निर्गमन को सुगम बनाता है।
इस अवसर पर बिजॉय कुमार चटर्जी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, आसनसोल मंडल; डॉ. अंशा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमपी), मंडल रेल अस्पताल, आसनसोल, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।














