84 नंबर वार्ड में मिली एक व्यक्ति की लाश इलाके में सनसनी:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड अंतर्गत कोड़ा पारा क्षेत्र में गुरुवार शाम को अफरा तफरी मच गई। इस इलाके में स्थित एक पुराने आवास के निकट एक व्यक्ति की लाश पाए जाने से इलाके के लोग हतप्रभ रह गए हालांकि कोई भी उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाया घटना की सूचना पाकर स्थानीय पार्षद डॉ देवाशीष सरकार मौके पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि उनको इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने आकर देखा कि एक व्यक्ति यहां पड़ा हुआ है लग रहा है कि उसकी मृत्यु हो गई है लेकिन वह इस क्षेत्र का रहने वाला नहीं लग रहा हालांकि वह मौत के कारणों को लेकर कुछ बोल नहीं पाए उन्होंने कहा कि यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि इस शख्स की मौत कैसे हुई वही एक स्थानीय निवासी ने भी कहा कि वह घटनास्थल पर आया तो उसने देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है वह भी इस व्यक्ति को नहीं पहचान पाया उसने कहा कि संभवत यह व्यक्ति रासडांगा इलाके का रहने वाला है घटना की सूचना पाकर हीरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई













