समाजसेवी फिरोज खान ने लिखा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र ईस्टर्न रेलवे स्कूलों को बंद न करने की लगाई गुहार:
1 min read
आसनसोलआसनसोल में स्थित ईस्टर्न रेलवे के स्कूलों को बंद करने के रेलवे विभाग के नोटिस के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बेहद परेशानियों में दिन गुजार रहे हैं इनको समझ में नहीं आ रहा है कि इनके बच्चे का भविष्य क्या होगा यह अपने बच्चों को कहां पढ़ाएंगे स्कूल की तरफ से कहा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों को अन्य किसी भी स्कूल में भर्ती करवा सकते हैं लेकिन अब जबकि अन्य स्कूलों में भी भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है ऐसे में ईस्टर्न रेलवे के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे कहां जाएंगे इसे लेकर इनके अभिभावक पेशोपेश में है रेलवे के इस फैसले के खिलाफ आसनसोल में समाज के हर वर्ग की तरफ से आवाज उठाई जा रही है इसी क्रम में प्रख्यात समाजसेवी फिरोज खान ने भी केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है इस पत्र के जरिए उन्होंने केंद्रीय रेलवे मंत्री से रेलवे के इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा है कि यह स्कूल आसनसोल की धरोहर है इन स्कूलों को इस तरह से बंद कर देना आसनसोल के इतिहास के साथ अन्याय होगा दूसरी तरफ इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं अचानक इन स्कूलों को बंद कर देने से यह बच्चे कहां जाएंगे फिरोज खान ने इन सब समस्याओं की तरफ अश्विनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे रेलवे के इस फैसले पर पुनर्विचार करने और इन स्कूलों को बंद न करने का अनुरोध किया












