तुलसीदास जयंती पर रामचरितमानस आधारित राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज का आयोजन
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के रातुलसीदास जयंती पर रामचरितमानस आधारित राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज का आयोजनष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार संस्कृति 2026-28 के अंतर्गत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर 19 अगस्त 2026 को रामचरितमानस आधारित राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में रामचरितमानस, श्रीराम के आदर्शों, तुलसीदास जी के जीवन एवं साहित्य से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गए। पूरे राष्ट्र से लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख श्रीमती मधु डुमरेवाल रहीं। उनकी इस पहल को देशभर में व्यापक सराहना मिली। अनेक प्रतिभागियों एवं शुभचिंतकों ने इसे भारतीय संस्कार, संस्कृति और रामचरितमानस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाली सार्थक पहल बताया।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगड़िया तथा संस्कार संस्कृति प्रकल्प की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती मीना तोदी, श्रीमती पदमा गोयनका एवं श्रीमती मंजू भराड़िया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
क्विज के विजेता
प्रथम स्थान: अर्पिता झावर, तेलंगाना, द्वितीय स्थान: संतोष अग्रवाल, पश्चिम बंगाल, तृतीय स्थान: प्रेमा अग्रवाल, छत्तीसगढ़
तीनों विजेताओं को राष्ट्र द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही अयोध्या के पी.डी. ज्वेलर्स की ओर से अपनी पहल पर विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप हस्तलिखित राम नाम रामचरितमानस पुस्तक प्रदान की जा रही है।
तुलसीदास जयंती के अवसर पर सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं द्वारा देशभर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पश्चिम बंगाल की आसनसोल शाखा द्वारा रामचरितमानस काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं में किरण अग्रवाल, शकुंतला भुवालका, शीतल जालान एवं सीमा अग्रवाल रहे।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शाखाओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार, संस्कृति, साहित्य एवं ज्ञानवर्धन से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।














