एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने बांकुड़ा में मारे गए शेख मोहम्मद माफिक के परिवार से की मुलाकात हर संभव मदद का आश्वासन
1 min read
बांकुड़ा :एआईएमआईएम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर, पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम नेता दानिश अज़ीज़ अपनी टीम के साथ बांकुरा ज़िले के इंदास गाँव पंहुचे । यहां उन्होंने अपराधियों द्वारा मारे गए शेख़ मोहम्मद माफ़िक के शोक-संतप्त परिवार के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर, राज्य एआईएमआईएम नेता दानिश अज़ीज़ ने घोषणा की कि एआईएमआईएम इस असंवैधानिक और गैर-कानूनी घटना के खिलाफ़ पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ उनके साथ खड़ी है और सड़क से लेकर संसद तक उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान बांकुरा एआईएमआईएम के युवा नेता रजब मल्लिक और नूर हसन मंडल भी वहाँ मौजूद थे।














