सामाजिक संगठन राधा ट्रस्ट ने बारिश के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे हो गए रिफ्लेक्टरों को किया साफ जरूरतमंदों में बाटे फूड पैकेट
1 min read
आसनसोल :बारिश के मौसम में अक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे हो जाते हैं जब इन घटनाओं की जांच की जाती है तो पता चलता है की बारिश की वजह से वाहन चालकों को ठीक से दिखाई नहीं देता खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो रिफ्लेक्टर लगे होते हैं वह बारिश के मौसम में गंदे हो जाते हैं जिस वजह से यह रिफ्लेक्ट नहीं करते जिस वजह से वाहन चालकों को असुविधा होती है और वह हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राधा ट्रस्ट की तरफ से चांदा मोड़ से लेकर जुबली मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जितने भी रिफ्लेक्टर हैं उनको साफ किया गया ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और हादसों को रोका जा सके।

इसके साथ ही तकरीबन 162 लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई गई इस बारे में राधा ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में जो समस्या होती है वह यह की राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो रिफ्लेक्टर लगे होते हैं वह गंदे हो जाते हैं जिस वजह से वह ठीक से अपना काम नहीं कर पाते और वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं इसे देखते हुए राधा ट्रस्ट की तरफ से चांदा मोड़ से लेकर जुबली मोड तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जितने भी रिफ्लेक्टर हैं उनको साफ किया गया इसके साथ ही तकरीबन 162 लोगों को भोजन कराया गया फूड पैकेट प्रदान किए गए उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ऐसे बहुत से परिवार है जिनके लिए खाना बनाना तक असुविधाजनक हो जाता है ऐसे लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोटी सब्जी और केला उपलब्ध कराया गया आनंद सिंह ने बताया कि इस अभियान में उनके साथ राधा ट्रस्ट की तरफ से उनके अलावा मिलन अनिकेत सहित राधा ट्रस्ट के तमाम सदस्य उपस्थित थे














