जिला शासक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर जिला शासक द्वारा हुआ झंडोत्तोलन
1 min read
आसनसोल :भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला शासक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जिला शासक ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया, जिला शासक एस पोन्नबलम ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गौरव का दिन है, आज हमने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया और स्वतंत्र हो गए, इसलिए यह दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, हमें उन लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने इस दिन को लाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और उन सभी लोगों को भी याद करना चाहिए जो आज भी इस स्वतंत्र देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला शासक कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आज मौसम के दौरान जिला शासक को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया














