आसनसोल डीआरएम कार्यालय में डीआरएम संग्रह मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया झंडा
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेल मंडल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के डीआरएम कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. यहां आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य ने झंडा फहराया. रेल मंडल के कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि आसनसोल रेल मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और समय पर गंतव्य पर पहुंचने पर विशेष जोर देता है। डीआरएम ने बताया कि आजादी के समय से ही भारत की प्रगति में रेलवे का बहुत बड़ा योगदान रहा है और आगे भी यह योगदान जारी रहेगा उन्होंने कहा कि आज आसनसोल रेलवे डिवीजन के ऐसे कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले 1 साल में अपने प्रदर्शन से अपने कार्य कुशलता को एक अलग स्थान पर पहुंचाया है ऐसे निष्ठावान कर्मचारियों को आज सम्मानित किया गया डीआरएम ने बताया कि आसनसोल रेलवे डिविजन ने हमेशा यात्रियों की सुरक्षा और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया है उन्होंने कहा कि अभी ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जो पूरे किए जाएंगे जिससे आसनसोल रेलवे डिवीजन के यात्रियों को और ज्यादा सहूलियत होगी।














