ईस्टर्न रेलवे के स्कूलों का बंद करने की बात पर अभिभावक नाराज स्कूल के सामने किया प्रदर्शन:
1 min read

आसनसोल: गुरुवार सुबह ईस्टर्न रेलवे के इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने रोड जाम कर दिया इनका कहना है कि जिस तरह से अचानक इस स्कूल को बंद करने की बात कही जा रही है इससे वह काफी संकट में पड़ गए हैं उनका कहना है कि पिछले 2 सालों में उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है ऐसे में अगर इस स्कूल को अचानक बंद कर दिया जाए तो इनके बच्चों के भविष्य का क्या होगा इनका कहना है कि हर मां बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ाई करें यही वजह है कि उन्होंने अपने बच्चों को इस स्कूल में भर्ती कराया था लेकिन अब स्कूल बंद होने के कगार पर हैं इन अभिभावकों का कहना है स्कूल को ही इसी खर्चे में इनके बच्चों के लिए दूसरे स्कूल की व्यवस्था करनी होगी या फिर जैसे उनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे वैसे ही पठन-पाठन को जारी रखना होगा उन्होंने कहा कि अगर इस स्कूल को बंद करने की बात कही जाती है तो वह आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह जिला शासक दफ्तर के सामने भी प्रदर्शन कर अपनी बात को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे












