shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पानी की किल्लत से नाराज कांग्रेस ने मेयर को सौंपा ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल: गर्मी का मौसम आते ही शिल्पांचल में पानी की समस्या देखी जा रही है इसी के खिलाफ आज कांग्रेस की तरफ से मेयर बिधान उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा गया इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट के सामने काफी देर तक पानी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल गुलाम सरवर प्रसनजीत पुईतुंडी एस एम मुस्तफा शाह आलम के नेतृत्व में मेयर से मिला और रेलपार मोहिशिला हटन रोड आदि इलाकों में पानी की समस्या को लेकर उनको अवगत कराया और जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की मेयर ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया साथ ही गाड़ुई नदी की सफाई को लेकर भी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से बात की इसके उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाकात की और उनको पानी की किल्लत को लेकर अवगत कराया उन्होंने कहा की पवित्र रमजान के महीने में जिस तरह से रेलपार के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या देखी जा रही है उसे रोजेदारों को खासकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही उन्होंने कहा कि इससे पहले जो नगर निगम के कमिश्नर थे उन्होंने कहा था कि 400 करोड की लागत से एक परियोजना को कार्यान्वित करने से नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो जाएगी उन्होंने पूछा कि क्या हुआ परियोजना का और एक बार फिर से वर्तमान कमिश्नर भी ऐसे ही बातें कर रहे हैं कि 425 करोड के एक परियोजना के कार्यान्वयन से पानी की समस्या दूर हो जाएगी उन्होंने कहा कि पहले की परियोजना के पैसे कहां गए इसका जवाब भी नगर निगम को देना होगा वहीं कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही कहा था लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए आसनसोल के बाहर से पानी के टैंकर आ रहे हैं ताकि मतदाता नाराज ना हो लेकिन जैसे ही चुनाव बीत जाएगा टैंकर वापस चले जाएंगे और लोगों को फिर से पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी शाह आलम ने कहा कि ठीक वैसा ही देखा जा रहा है हालांकि जब हमने इस संदर्भ में बिधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है पानी के टैंकर अभी भी पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लोगों को पानी मुहैया करा रहे हैं और उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही पानी की समस्या को दूर कर लिया जाएगा ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page