आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सचिव शंभू नाथ झा ने दुर्गापुर से दिल्ली के लिए रोज सुबह शाम फ्लाइट का इंतजाम करने का दिया सुझाव
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने दुर्गापुर एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं अपने पत्र में शंभू नाथ झा ने लिखा है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह उम्मीद जगी है कि बंगाल में निवेश बढ़ेगा खासकर आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में भी तमाम तरह के नए उद्योग आने की उम्मीद जगी है बहुत से उद्योगपति बाहरी राज्यों से इस क्षेत्र में निवेश के लिए आना चाहते हैं जिससे कि इस क्षेत्र में संभावनाएं काफी बढ़ गई है उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में काफी निवेश आएगा इसे देखते हुए उन्होंने आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव होने के नाते उनसे अनुरोध किया है कि दुर्गापुर से दिल्ली तक सुबह और शाम दोनों समय फ्लाइट जरूरी हो गया है इसके अलावा उन्होंने जयपुर तक भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का सुझाव दिया है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से बहुत से लोग व्यापार या फिर पर्यटन के लिए जयपुर जाना चाहते हैं जिस वजह से जयपुर तक फ्लाइट की काफी मांग है उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा रहेगा अगर दुर्गापुर से दिल्ली होते हुए जयपुर तक फ्लाइट का प्रबंध किया जाए उन्होंने पूर्वोत्तर के लिए और खासकर गुवाहाटी और बागडोगरा के लिए भी प्रतिदिन फ्लाइट का प्रबंध करने का सुझाव दिया उन्होंने कहा कि अगर इन सब इलाकों के साथ इस क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाती है तो आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र और ज्यादा विकसित होगा और यहां के लोग और खासकर व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा














