जिला शासक कार्यालय में वीवीजी राम जी परियोजना पर बैठक
1 min read
आसनसोल :जिला शासक दफ्तर में आज वीवीजी राम जी परियोजना को लेकर एक बैठक को इस बैठक में पश्चिम वर्तमान के जिला शासक एस पोन्नबलम राज्य सरकार में मंत्री डॉ अजय पोद्दार बाराबनी के विधायक अरिजीत राय पश्चिम वर्तमान जिला परिषद सभापति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर इस परियोजना को किस तरह से जिले में सुचारू ढंग से लागू किया जा सके इसकी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया इस मौके पर विधायक अरिजीत राय ने कहा कि पहले जो मनरेगा हुआ करता था जिसमें लोगों को 100 दिनों के रोजगार गारंटी दी गई थी उसे बढ़ाकर 125 दिन किया गया है और इसमें मिलने वाले पारिश्रमिक को भी बढ़ाया गया है उन्होंने कहा कि जो अनस्किल्ड लेबर होंगे उन्हें ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से आज सुपरवाइजर स्तर पर काम करेंगे उन्हें लगभग 450 रुपए के आसपास रोजाना दिया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास स्पष्ट निर्देश है कि इस परियोजना में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा और इस परियोजना में भुगतान संबंधी हर एक चीज को पेपर लेस रखा गया है और सब कुछ डिजिटल के माध्यम से होगा जिससे कि भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे उन्होंने कहा कि अगस्त महीने से ही यह परियोजना बंगाल के साथ-साथ इस जिले में भी लागू हो जाएगी














